LPG Cylinder: दिवाली से पहले महिलाओं को मुफ्त में LPG सिलेंडर देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

Ujjwala Yojana: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं किन महिलाओं को मिलेगा और कैसे।

Free LPG cylinder: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि इस दिवाली पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दिवाली से पहले सभी इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। ताकि सभी लाभार्थियों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

सीएम योगी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा, दिवाली के मौके पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर बांटे जाने हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?

गांव के हर घर में महिलाओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की थी। ताकि महिलाएं आसानी से गैस पर खाना बना सकें। दरअसल, आज भी गांव के कई घरों में महिलाएं कई सुविधाओं से वंचित हैं और उन्हें चूल्हे पर खाना पकाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें कई तरह की फेफड़े और सांस संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। कई महिलाओं को धुएं के कारण कई तरह की आंखों की समस्याएं भी होती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

महिलाएं बीमारियों से बचेंगी

दरअसल, कुछ साल पहले तक गांवों में चूल्हे पर ही खाना पकाया जाता था। जिसके कारण महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। चूल्हे और कोयले से चलने वाली सिगड़ी महिलाओं को कई तरह की बीमारियां देती थीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको होम पेज पर जाकर डाउनलोड ऑप्शन चुनना होगा।
  • यहां आपको कई भाषाओं में फॉर्म दिखेंगे, अपनी सुविधा के अनुसार फॉर्म चुनें।
  • इसके अलावा आप एलपीजी सेंटर से भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सारी जानकारी भरें।
  • फॉर्म के साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होंगे।
  • फॉर्म को आपको नजदीकी एलपीजी सेंटर पर जमा कराना होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद आपको मुफ्त गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

योजना का लाभ किसे मिलेगा? 

लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। लाभार्थी महिला के पास पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। साथ ही लाभार्थी बीपीएल परिवार से होना चाहिए। लाभार्थी महिला गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह योजना कब शुरू हुई थी?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में की थी। इस योजना के जरिए गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाता है। इसके साथ ही सिलेंडर के साथ एक गैस चूल्हा भी मुफ्त मिलता है।

PM Internship Scheme : सरकार दशहरा पर युवाओं को बड़ी खुशखबरी! साल भर में मिलेंगे 66,000 रुपये; ऐसे करें आवेदन

Exit mobile version