Himesh Reshammiya के पिता का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Himesh Reshammiya Father Death: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, सिंगर के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है. इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश के पिता का निधन कल यानी 18 सितंबर, बुधवार को रात करीब 8.30 बजे हुई है. वह अभी 87 साल के थे.

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

खबरों की मानें तो हिमेश के पिता विपिन रेशमिया को सांस में परेशानी हो रही थी. इसके अलावा वह उम्र संबंधी तकलीफों का भी सामना कर रहे थे. उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. हालांकि, इलाज के बाद भी विपिन रेशमिया को बचाया नहीं जा सका और यहीं उन्होंने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं.

आज होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर पहले उनके घर लाया जाएगा. यहां परिवार के लोग, दोस्त और म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेगी. इसके बाद जुहू श्मशान भूमि में जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.

विपिन रेशमिया ने बनाया कई लोगों का करियर

विपिन खुद भी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे. उन्होंने बॉलीवुड के कई लोगों के करियर को उड़ान दी थी. उन्होंने भक्ति गानों में योगदान दिया है. उनका जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. हिमेश अपने पिता के बेहद करीब थे. वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनके साथ अपनी फोटोज शेयर करते थे.

New Rate Petrol Diesel : आज जारी हुआ पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, फटाफट चेक करें

Exit mobile version