Home Bihar News BIHAR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिहार के इस शहर...

BIHAR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिहार के इस शहर से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स, टर्मिनल निर्माण को मिली मंजूरी

0
417
BIHAR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिहार के इस शहर से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स, टर्मिनल निर्माण को मिली मंजूरी
BIHAR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिहार के इस शहर से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स, टर्मिनल निर्माण को मिली मंजूरी

Purnia Airport: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया दौरे के दौरान अधिकारियों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने टर्मिनल बिल्…और पढ़ें

बिहार के लोगों के लिए एक और खुशखबरी आ रही है. दरअसल बिहार में पटना और दरभंगा के बाद अब जल्द ही पूर्णिया हवाई अड्डे से भी फ्लाइट्स के उड़ान भरने की तैयारी है. पूर्णिया हवाई अड्डे पर टर्मिनल बनाने की इजाजत मिल चुकी है.

प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया दौरे के दौरान अधिकारियों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यानी जल्द ही बिहार को एक और नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है.

एएआई (AAI) की ओर से जारी टेंडर के तहत कुल ₹33.99 करोड़ की लागत से इस टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा. अब फाइनल एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा. एएआई (Airport Authority of India) के आर्किटेक्ट ने पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया है.

‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधाओं से होगा लैस

यह एयरपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधाओं से लैस होगा और अगले 30-40 वर्षों के यात्री फुटफॉल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस एयरपोर्ट पर कुल पांच एयरोब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. मुख्य एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण से पहले, एक अंतरिम टर्मिनल भवन पोर्टा कांसेप्ट पर तैयार किया जाएगा, जिससे उड़ानों का संचालन जल्द शुरू किया जा सके. एएआई के अनुसार, डीजीएम (इंजीनियरिंग) को प्रोजेक्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है और ठेकेदार को जल्द से जल्द अनुबंध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन लोगों को होगा सीधा फायदा

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए यह टर्मिनल निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ना केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्र बल्कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोगों को सीधी हवाई सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा. अंतरिम टर्मिनल के पूरा होते ही हवाई यात्रा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

PM Kisan 19th Instalment : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आ रही है पीएम किसान की 19वीं किस्त, हो गया ऐलान

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.