FD Interest Rate खुशखबरी! Ujjivan SFB ने FD पर ब्याज दरों में किया इजाफा, फटाफट देखें कितना होगा फायदा

    0
    FD Interest Rate खुशखबरी! Ujjivan SFB ने FD पर ब्याज दरों में किया इजाफा, फटाफट देखें कितना होगा फायदा

    FD Interest Rate: वरिष्ठ नागरिकों (Senion Citizens) को पहले की ही तरह एफडी की नियमित दरों के अलावा, अतिरिक्‍त 0.50% का ब्याज मिलता रहेगा.

    FD Interest Rate: स्मॉल फाइनेंस बैंक उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने अपने 9 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्‍याज दरों को बढ़ाकर 7.50% कर दिया है. वरिष्ठ नागरिकों (Senion Citizens) को पहले की ही तरह एफडी की नियमित दरों के अलावा, अतिरिक्‍त 0.50% का ब्याज मिलता रहेगा.

    Ujjivan SFB: इनको मिलेगा 0.20% एक्स्ट्रा ब्याज

    उज्जीवन ने सामान्य ग्राहकों के लिए 12 महीने की अवधि पर 8.25% की उच्चतम ब्याज दर को जारी रखा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.75% ब्याज का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, एनआर (गैर-निवासी) ग्राहकों सहित व्यक्तिगत और गैर-व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए प्लैटिना डिपॉजिट पर 0.20% का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा.

    उज्जीवन एसएफबी (Ujjivan Small Finance Bank) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, संजीव नौटियाल ने कहा, हमें खुशी है कि हमने अपने उन ग्राहकों के लिए एफडी की ब्याज दरों (FD Interest Rate) में संशोधन किया है, जो कम अवधि के लिए अधिक ब्याज दर चाहते हैं. इस बढ़ोतरी के साथ, उज्जीवन एसएफबी अब भी उन बैंकों में शामिल है जो टर्म डिपॉजिट्स पर सबसे ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं.

    Ujjivan SFB: नई दरें

    • संशोधित अवधि के तहत, 9 महीने के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्याज दर पहले के 7.00% से बढ़कर अब 7.50% हो गई है.
    • 12 महीने की अवधि के लिए, नियमित ग्राहकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75% की ब्याज दर पहले की तरह मिलेगी.
    • प्लैटिना एफडी पर ग्राहकों को अतिरिक्त 0.20% ब्याज का लाभ मिलेगा.

    Bihar Weather Update: बिहार में बारिश और गर्मी का डबल अटैक, दशहरे तक बरसेंगे बादल, यहाँ जाने मौसम का मिजाज

    Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

    Exit mobile version