Home India Delhi Rain Alert : आया ‘सावन’ झूम के! दिल्ली, नोएडा में...

Delhi Rain Alert : आया ‘सावन’ झूम के! दिल्ली, नोएडा में जमकर बरस रहे बदरा, IMD ने जारी किया बारिश का YELLOW ALERT

0
IMD Rain Alert : इन राज्यों में 23 से 26 तारिक तक भीषण बारिश के साथ 70 किमी की रफ्तार आधी-तूफान का अलर्ट जारी

Weather Monsoon Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में तड़के सुबह से इंद्रदेव मेहरबान हो रहे हैं. सुबह 4 बजे से ही यूपी के गाजियाबाद, नोएडा समेत दिल्ली और गुडगाँव में जमकर बारिश हो रहो हो रही है.

मूसलाधार बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. दिल्ली अक्षरधाम मंदिर के अलावा नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

 

वहीं भारतीय विज्ञान मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आज पूरा दिन बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हो रही है. इसे अलावा IMD ने दिल्ली में 29 और 30 जून को भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही मौसम विभाग ने आने वाली 3 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

 

विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

इसे भी पढ़े-

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version