Home Business DA Hike : यहाँ की सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता,...

DA Hike : यहाँ की सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों की हो गई मौज

0
DA Hike : यहाँ की सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों की हो गई मौज

Rajasthan DA Hike राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। ऐसे में 1 जनवरी से लेकर 29 फरवरी की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी।

राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पांचवे और छठे वेतनमान का चयन करने वाले कर्मचारियों और सेवानिवृत कार्मिकों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी,2024 से मान्य लागू होगा। इससे पहले पिछले साल तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

तीन जुलाई से प्रारंभ हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों का कलेंडर बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Train Cancelled : बड़ी खबर! इस रूट पर चलने वाली 12 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Exit mobile version