LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 24 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर , चेक करे अब कितने में मिलेंगा

LPG Price From June 1: पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने कमर्शियल इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder ) के दाम घटाए हैं। 1 जून से 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 24 रुपये सस्ता मिलेगा।

पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम घटाए हैं। यह नई कीमत 1 जून 2025 से लागू होगी और दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत अब 1723.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मई को इसी सिलेंडर पर 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। 1 अप्रैल को इसमें 41 रुपये की कटौती की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

दूसरी ओर, आम उपभोक्ता के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत अभी भी 853 रुपये है।

यह कटौती होटल, रेस्तरां, खानपान व्यवसाय और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

Driving License Rules! ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते है तो जान ले इस उम्र के बाद ड्राइविंग लाइसेंस मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य, जानिए नियम

Exit mobile version