Bank Holiday on Holi: होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday on Holi: देश में इस बार होली सोमवार 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। होली के कारण देश के ज्यादातर सभी राज्यों में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद होंगे। इसके साथ ही चौथे शनिवार के कारण 23 मार्च और 24 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 मार्च सोमवार को होली के कारण बैंक बंद रहन वाले हैं। यानी, बैंक कर्मचारियों की तीन दिन छुट्टी रहने वाली है।

Bank Holiday: होली 2024 के लिए मिलेगा लंबा वीकेंड

देश में बैंक सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद 25 मार्च को होली, धुलेंडी/डोल जात्रा/धुलंडी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। होली 2024 के अवसर पर, अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (एपी और तेलंगाना), ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में होली मनाई जाएगी इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

मार्च 2024 में बैंक छुट्टियों की सूची

22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार)

23 मार्च, शनिवार, पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार

24 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

25 मार्च, सोमवार, होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलैंडी कई राज्य

26 मार्च, मंगलवार, दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार

29 मार्च, शुक्रवार, कई राज्यों में गुड फ्राइडे

31 मार्च, रविवार, पूरे भारत में रविवार की छुट्टी होगी।

ऑनलाइन सर्विस का उठा सकते हैं फायदा

मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन सर्विस जारी रहेंगी। अगर आपको छुट्टियों के दिन बैंक से जुड़ा काम है तो आप घर बैठे ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। बैंकों की छुट्टियों के बावजूद सभी ऑनलाइन और एटीएम सर्विस जारी हैं। इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

 

Exit mobile version