UPI से PF निकालना होगा आसान! EPFO ला रहा नया सिस्टम, मई से शुरू
EPFO अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव ला रहा है। अब UPI के जरिए तुरंत PF निकाल सकेंगे। जानें पूरी खबर।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मई के अंत तक UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। नए सिस्टम CITES 2.0 के तहत काम पूरा हो चुका है।
EPFO, PF withdrawal, UPI, UAN, CITES 2.0, EPF Scheme 2026, Employees Provident Fund, PF money withdrawal, Digital India, EPFO new rules
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। मई 2026 के अंत तक यूपीआई के जरिए तुरंत पीएफ निकालने की सर्विस शुरू हो सकती है।
CITES 2.0 के तहत हो रहा बदलाव
EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.0 के तहत यह बदलाव हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम लगभग पूरा हो चुका है और मई के आखिरी तक यूपीआई से पैसा निकालने की अनुमति दे दी जाएगी। अभी प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को पीएफ निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं।
ऐसे कर सकेंगे पैसा निकालना
नई सुविधा शुरू होने के बाद EPFO सदस्य अपने UAN से लॉगिन करके OTP वेरिफिकेशन पूरा करेंगे। फिर वे अपनी UPI ID एंटर करके सीधे बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे लंबा इंतजार और कागजी समस्याएं दूर होंगी।
75% तक ही निकालने की मंजूरी
नए नियम के मुताबिक, कर्मचारी अपना पूरा पीएफ अमाउंट एक साथ नहीं निकाल पाएंगे। कुल बैलेंस का अधिकतम 75 फीसदी ही निकाला जा सकता है, जबकि कम से कम 25 फीसदी रकम खाते में रखना जरूरी है। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों के पास रिटायरमेंट तक कुछ सेविंग बची रहेगी।
2026 में आ सकती हैं ये स्कीमें
यूपीआई के साथ ही सरकार कुछ नई स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। EPF Scheme 2026, EPS 2026 और EDLI Scheme 2026 लॉन्च की जा सकती हैं। इससे पीएफ, पेंशन और बीमा का नियम और मजबूत होगा।
