Higher interest Rates : SBI या Post Office, FD पर कौन दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? तुरंत चेक करें

देश के सभी सरकारी और निजी बैंकों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों को एफडी पर उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस में से कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दर दे रहा है।

Fixed Deposit: शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के इस दौर में भी देश में ज्यादातर लोग अभी भी FD को निवेश का सबसे अच्छा और सुरक्षित जरिया मानते हैं। पिछले कुछ महीनों में भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट ने आम निवेशकों की नींद उड़ा दी है। ऐसे में बाजार से निराश निवेशक एक बार फिर बैंक FD की ओर रुख कर रहे हैं।

देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ ही पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों को FD पर भारी मात्रा में ब्याज ऑफर कर रहा है। आज यहां जानते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस में से कौन फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यह बैंक अपने ग्राहकों को FD पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। SBI अपने ग्राहकों को 1 साल की FD पर 6.80 फीसदी, 2 साल की FD पर 7.00 फीसदी, 3 साल की FD पर 6.75 फीसदी, 4 साल की FD पर 6.75 फीसदी और 5 साल की FD पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। इन सभी FD स्कीम पर SBI 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।

पोस्ट ऑफिस-(Post Office )

बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों को एफडी अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी को टाइम डिपॉजिट यानी टीडी के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस में कम से कम 1 साल और अधिकतम 5 साल के लिए टीडी कराया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस 1 साल की टीडी पर 6.9 फीसदी, 2 साल की टीडी पर 7.0 फीसदी, 3 साल की टीडी पर 7.1 फीसदी और 5 साल की टीडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंकों से अलग पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिकों को कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देता है। पोस्ट ऑफिस सभी को एक जैसा ब्याज देता है।

Work From Home : TCS में काम करने वालों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में कर दिया यह बड़ा बदलाव

Exit mobile version